{"_id":"5b09c3e24f1c1ba56e8b4c04","slug":"101527366626-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट बनने का रास्ता हुआ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट बनने का रास्ता हुआ साफ
Updated Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लंबे समय से प्रतीक्षारत अस्पताल और नर्सिंग होमों के बायोमेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने के लिए अब अलीगढ़ में ही प्लांट लगाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पनैठी में 14 हेक्टेअर जमीन पर नगर निगम बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट बनाएगा। अब तक यह बायोमेडिकल वेस्ट को मथुरा ढोकर ले जाना पड़ता है। वहां प्लांट में इसका निस्तारण होता है।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर निगम लंबे समय से पनैठी में चिह्नित जमीन को जिला प्रशासन से हस्तांतरित करने की मांग कर रहा था। जिससे इस जमीन पर बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट, सेप्टेज मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का विस्तार किया जा सके। इससे शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके।
जिला प्रशासन ने इसकी फाइल पर एक बार आपत्ति लगाई तो नगर निगम अफसरों ने आपत्ति निस्तारण कर जनहित में फिर से जमीन हस्तांतरण की मांग की। इस पर जिला प्रशासन ने पिछले दिनों स्वीकृति देकर प्रस्ताव पास किया। नगर निगम अफसरों ने बताया कि जल्द ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जिसमें मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा अध्यक्ष, एक्सईएन निर्माण रमाकांत राम और कर अधीक्षक अजीत राय को शामिल किया गया है। यह कमेटी अगले सप्ताह से तहसील कोल की टीम के साथ जमीन अधिग्रहण शुरू करेगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने नगर निगम को यह जमीन नि:शुल्क दी है। इस पर प्लांट लगने के बाद शहर में नर्सिंग होम और अस्पतालों से निकलने वाले कूड़े का सही तरीके से यहीं पर निस्तारण किया जा सकेगा।
- डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम