{"_id":"5a4fddd44f1c1b10788b6b16","slug":"101515183572-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु साहिब के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु साहिब के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन कल
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
श्री गुरुगोविंद सिंह महाराज के 351वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को विशाल नगर कीर्तन देहलीगेट स्थित गुरुद्वारे से शुरू होगा। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद व एसएसपी राजेश कुमार पांडेय संयुक्त रूप से करेंगे।
यह जानकारी देते हुए वार्षिक नगर कीर्तन कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह डंग ने बताया कि देहली गेट से शुरू होकर बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरीलाल की प्याऊ, रेलवे रोड, बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, मीनाक्षी पुल, सुदामापुरी से केंद्रीय गुरुद्वारे श्री गुरुसिंह सभा बैकुंठ नगर पहुंचेगा। पंच प्यारों की अगुवाई व श्री गुरुग्रंथ साहिब की जगह-जगह पूजा होगी। इसमें पंजाब का मशहूर बैग पाईपर बैंड, दिल्ली का मास्टर बैंड व अन्य बैंड आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इसमें सभी गुरुद्वारों के कीर्तनी जत्थे श्याम नगर, डोरी नगर, तमोलीपाड़ा नई बस्ती, सूतमिल आदि की संगत द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। इसमें स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़, आगरा, लुधियाना, शहजहांपुर की गतका पार्टियां अपना करतब दिखाएंगी। अगले दिन 18 जनवरी को बैकुंठ नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरवाणी का गुणगान होगा। प्रेस वार्ता में सचिव पवन भीलवारा, कोषाध्यक्ष महेंद्र लाल छाबड़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे।