फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने कसे अफसरों के पेंच

सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने कसे अफसरों के पेंच

Sat, 09 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने कसे अफसरों के पेंच
सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने कसे अफसरों के पेंच
विज्ञापन


ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।

प्रदेश के सिंचाई एवं यांत्रिक केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अफसरों के पेंच कसे। उन्होंने संबंधित अफसरों को नहरों की सिल्ट सफाई, टेलों तक पानी पहुंचाने, अवैध कुलावों को उखाड़ने और जल उपभोक्ता समिति गठित किए जाने आदि कामों की विस्तार से समीक्षा को कहा।

सर्किट हाउस में अफसरों की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश किसानों की समस्या रहती है कि नहर में भरपूर पानी होने के बावजूद भी टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस स्थिति में सिंचाई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि किसी ने अवैध रूप से कुलावे लगाकर अपने खेत में पानी तो नहीं काट लिया है। उन्होंने नहरों की सिल्ट सफाई के अधूरे कार्य को पूर्ण कराने के लिए भी निर्देशित किया। निर्देश दिए कि सिल्ट सफाई कार्य का सत्यापन मानक के अनुरूप पूरा न होने की दशा में भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने अनुसंधान एवं नियोजन पर बल देते हुए नदियों को पुनर्जीवित करने एवं भूगर्भीय जल को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम द्वारा रिचार्ज करने की कार्य योजना प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल के सिविल एवं यांत्रिक विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

--

छाया की तरह लगे रहे सांसद-विधायक
अलीगढ़। सिंचाई एवं यांत्रिक कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ सांसद सतीश गौतम, जिला पालक सुनील पांडेय, जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, छर्रा विधायक रवेंद्र सिंह, इगलास विधायक राजवीर सिंह दिलेर, खैर विधायक अनूप प्रधान आदि छाया की तरह लगे रहे। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सिंचाई मंत्री दिल्ली रवाना हो गए। चर्चा है कि उन्हाेंने एक अधिकारी का पेमेंट रोकने की बात कही है। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed