{"_id":"59b1a4c84f1c1be37f8b4e27","slug":"101504814280-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, हंगामा
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में एंटी रैबीज खत्म, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में गुरुवार को एक बार फिर से एंटी रैैबीज इंजेक्शन खत्म होने को लेकर हंगामा हो गया। एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आए मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। एक तीमारदार ने जब डाक्टर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो स्थिति और भी टकरावपूर्ण हो गई। दूसरी ओर त्वचा के संक्रमण के उपचार के लिए दिए जाने वाले ट्यूब भी समाप्त हो गए हैं। ऐसी हालत में दवा नहीं मिलने पर मरीज के तीमारदार हंगामा कर रहे हैं। देहली गेट निवासी मुकेश को बुधवार को कुत्ते ने काट लिया था। गुरुवार को उसके परिजन उसे इंजेक्शन लगवाने आए थे लेकिन उपलब्धता न होने से टकराव की स्थिति बन गई। दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का दावा है कि एंटी रैबीज इंजेक्शन की व्यवस्था कर ली गई है।
‘एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गए थे लेकिन हमने तात्कालिक रूप से सीएमओ के स्तर से व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा सामान्य सप्लाई भी जल्द ही आ जाएगी’
- डॉ. रामकिशन, सीएमएस, जिला अस्पताल