फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में कैश वैन लूटकांड में 10 हिरासत में

अलीगढ़ में कैश वैन लूटकांड में 10 हिरासत में

Sat, 22 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में कैश वैन लूटकांड में 10 हिरासत में
कैश वैन लूटकांड में 10 हिरासत में
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना गांधी पार्क क्षेत्र में हुए कैशवैन लूट कांड में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। कोई ठोस सुराग अभी तक नहीं लग सका है। लेकिन पुलिस ने करीब 10 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और करीब 15 से अधिक लोग रडार पर हैं।

उनकी गतिविधि, संपर्क, हावभाव, फोन काल्स आदि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा लुटेरों के गैर जनपद में छिपे होने की संभावना के चलते आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इलाके में सोमवार को दोपहर बाद कैशवैन गार्ड की हत्या करने के बाद बाइक सवार तीन बदमाश 34 लाख से अधिक रकम लूट ले गए थे। बाद में रकम को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात के बाद शहर के व्यवसायिक जगत व बैंकिंग क्षेत्र में हर कोई स्तब्ध रह गया। वारदात के बाद इसके खुलासे के लिए कड़ियां जोड़ने के क्रम में पुलिस ने घायल हुए वैन कर्मी कलीमुद्दीन से वारदात के वक्त के सारे विवरण इकट्ठा किए हैं।

इसके बाद अभी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग तो नहीं लगा है लेकिन करीब 10 लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए हैं। इसके संबंध में पुलिस का मानना है कि भले ही यह लोग वारदात में शामिल नहीं हो लेकिन इनमें से कुछ लोग पुराने सक्रिय रहे हैं, इसलिए लुटेरों के विषय में कुछ प्रकाश डाल सकते हैं।


हिरासत के अलावा करीब 15 से 20 लोग पुलिस की निगरानी में है। पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने घटना के बाद का माहौल जानने के लिए अपने कुछ लोग जरूर छोड़ रखे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed