फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रामनाथ कोविंद के जीत पर भाजपाई झूमे

रामनाथ कोविंद के जीत पर भाजपाई झूमे

Fri, 21 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद के जीत पर भाजपाई झूमे
रामनाथ कोविंद के जीत पर झूमे भाजपाई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाई खुशी से झूम उठे। महानगर में आतिशबाजी कर भाजपा नेताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। वहीं सोशल मीडिया में भी भाजपा नेताओं के साथ ही अन्य संगठनों से जुड़े नेताओं ने रामनाथ कोविंद के देश के 14वें राष्ट्रपति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। शहर विधायक संजीव राजा एवं कोल विधायक अनिल पाराशर ने फेसबुक पर शुभकामनाएं दी है।

सराय काबा में आतिशबाजी
सराय काबा कमल कोल डिपो पर भाजपा के महामंत्री भू प्रकाश माहौर के नेतृत्व में जमकर खुशी मनाई गई। आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम देर तक चलता रहा। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मेयर शकुंतला भारती, मनीष राय, मानव महाजन, रीता राजपूत, पवन शर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, सुशील मित्तल, हरीबाबू, ओपी लाला, सतीश माहौर, हर प्रसाद माहौर, छोटे लाल, हरी सिंह पहलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बारहद्वारी पर मिष्ठान वितरण
बाहरद्वारी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पवन शर्मा, सुधा सिंह, भूपेंद्र वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा, जितेंद्र तोमर, ई. राजीव शर्मा, रवि राज सक्सेना, प्रदीप गांधी, जगदीश महाजन, आदित्य राज सोनकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कोविंद पहुंचे शीर्ष पद पर
जापान हाउस स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शानदार तरीके से जीत का जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश में साधारण परिवार में जन्मे रामनाथ कोविंद आज देश के सर्वोच्च पद के लिए चुने गए है। इस मौके पर सुनील पांडेय, मीना कुमारी, विक्रम सिंह हिंडोल, मयंक अग्रवाल, पीयूष दत्त शर्मा, सुनील निडर, अनेकपाल सिंह, सुनीता गोस्वामी, राधा रानी, अनिल सेंगर, अरुण शर्मा, चंद्रमणि कौशिक आदि मौजूद थे।

पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण
विकासनगर पंच नगर गली में मां दुर्गा युवा कमेटी के अध्यक्ष पंडित लोकेश शर्मा के नेतृत्व में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लीकेश झा, भूपेंद्र शर्मा, हरीश चंद्र बघेल, अशोक बघेल, राहुल कश्यप, ऋषभ सक्सेना, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, बॉबी प्रजापति, चमेली देवी लोधी, रचना वर्मा, भावना शर्मा, मिनाक्षी शर्मा आदि मौजूद थे।
--
मोहल्ला अनारकली में फल, शर्बत वितरण
अखिल भारतीय कोरी कोली समाज के तत्वावधान में मोहल्ला अनारकली एवं लड़िया जयगंज में रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने पर फल, मिठाई एवं शर्बत का वितरण किया गया। इस मौके पर राजकुमार कोरी, लक्ष्मण सिंह, मुकेश माहौर, काली चरण आदि मौजूद थे।
-
मिठाई बांट किया खुशी का इजहार
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक राम सिंह आर्य ने कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया। बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक अमर सिंह माहौर के निवास पर आयोजित बैठक में मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। कोरी कोली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह माहौर, टीकम सिंह, भजनलाल, प्रेम नारायण आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
दलित एवं अल्पसंख्यकों को बेहद उम्मीद
रामनाथ कोविंद के विजय होने पर मानव अधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष एम जमाल खां ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि राम नाथ कोविंद बिहार का राज्यपाल रहते हुए अप्रैल 2016 में प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे। कहा कि रामनाथ कोविंद से मुल्क में दलितों और अल्पसंख्यकों को बेहद उम्मीदें हैं।


शिवसेना ने गोविंद के राष्ट्रपति बनने पर बांटी मिठाई
राष्ट्रपति चुनाव रामनाथ गोविंद के जीतने पर शिवसेना ने हर्ष व्यक्त किया है। शिव सैनिकों ने मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान अनुराग गुप्ता, अशोक सिंह, शिवा पाठक, भूपेश बघेल, सरनाम सिंह, रामेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed