{"_id":"5952b7c04f1c1bcf188b47b8","slug":"101498593216-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर्राज किशोर गुप्ता लगातार 14वीं बार अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिर्राज किशोर गुप्ता लगातार 14वीं बार अध्यक्ष बने
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिर्राज किशोर गुप्ता लगातार 14वीं बार अध्यक्ष बने
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गिर्राज किशोर गुप्ता 14वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। टैक्स बार के इतिहास में पूरे प्रदेश में यह पहली बार हुआ है कि कोई व्यक्ति लगातार 14वीं बार अध्यक्ष बना हो।
मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र प्रताप सक्सेना ने बताया कि गिर्राज किशोर गुप्ता श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष व महासचिव, रेल सलाहकार समिति के सदस्य, दूर संचार एडवाइजरी कमेटी के जोनल मैंबर एवं व्यापार कर सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं।
वर्तमान में वह एसोसिएशन के लखनऊ जोन के चेयरमैन व नेत्रदान महादान प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। निर्विरोध हुए चुनाव में किशोर कुमार उपाध्यक्ष, राजमुकुट महासचिव, सुभाष चंद गुप्ता सचिव, कपिलतोष मिश्रा कोषाध्यक्ष, गिरीश कुमार तिवारी ऑडीटर तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निकुंज माथुर, आरके गुप्ता, नवीन कुमार सक्सेना, प्रमोद वार्ष्णेय, हर्षवर्धन गौतम, मनोज कुमार गुप्ता चुने गए। चुनाव अधिकारी के अनुसार 30 जून को रामघाट रोड स्थित होटल में वार्षिक बैठक के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।