{"_id":"5952b5ce4f1c1bd2418b460e","slug":"101498592718-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता पंचायत के नाम पर चौकी में की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता पंचायत के नाम पर चौकी में की वसूली
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
समझौता पंचायत के नाम पर चौकी में वसूली
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जवां की गोधा चौकी क्षेत्र में हुए झगड़े को लेकर चौकी पर बुलाई गई पंचायत में सिपाही ने समझौता कराने के नाम पर दोनों पक्षों से रुपये वसूल लिए और जबरन समझौता लिखवा लिया। इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने बरौली विधायक से की और विधायक ने मामले में एसएसपी को अवगत कराया है।
जवां क्षेत्र के गांव सिखरना निसावी पूर्व प्रधान गीतम सिंह ने विधायक ठा.दलवीर सिंह को बताया कि उनके बेटे नरेंद्र ने गांव दो लोगों के साथ एक खेत दो साल के लिए पट्टे पर लिया था। बाद में साझेदारों ने उनके बेटे को बेदखल कर दिया। इसी बात पर मंगलवार को झगड़ा हो गया था। इस शिकायत पर गोधा चौकी में एक सिपाही ने दो पक्षों को बुलाकर फैसला कराने की बात कहते हुए पंचायत शुरू कर दी।
यहां नरेंद्र से 200 रुपये ले लिए, बाकी दोनों से 500-500 रुपये ले लिए। इसके बाद दूसरे पक्ष के हक में जबरन फैसला लिखवा लिया। विधायक ने पहले मामले में एसओ जवां अमित यादव से हकीकत पता कराई और बाद में एसएसपी को अवगत करा दिया।