फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10,000 firms get major relief

Aligarh News: 10 हजार फर्मों को मिली बड़ी राहत

Wed, 30 Sep 2026 03:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
10,000 firms get major relief
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
केंद्रीय वित्त मंत्रालय एवं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से संबंधित मामलों में टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्तूबर कर दी है। ऑडिट रिपोर्ट के अधीन आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी गई है। इस फैसले से अलीगढ़ आयकर रेंज के चार जनपदों में कार्यरत 10 हजार फर्मों को बड़ी राहत मिली है। इसमें अलीगढ़, फर्रूखाबाद, मैनपुरी और कन्नौज शामिल हैं।
विज्ञापन


इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सीए अवन कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठनों की ओर से लगातार इसकी मांग की जा रही थी। इस संबंध में राजस्थान हाईकोर्ट में वाद भी दायर किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह राहत दी गई है। समय सीमा बढ़ने का लाभ स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को मिलेगा।
विज्ञापन


सीए आयुष वार्ष्णेय ने कहा कि अवधि बढ़ने से करदाताओं को ऑडिट रिपोर्ट और रिटर्न समय पर दाखिल करने में सुविधा होगी। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी पर्याप्त अवसर मिलेगा। अलीगढ़ आयकर रेंज में अलीगढ़, फर्रूखाबाद, मैनपुरी और कन्नौज सहित चार जनपद शामिल हैं। पहले हाथरस और कासगंज इसमें भी शामिल थे, अब इन्हें आगरा आयकर रेंज में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed