फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   100 bed critical care unit will be built in Tappal

Aligarh News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की घोषणा, टप्पल में बनेगी 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट

Tue, 31 Oct 2023 08:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 08:51 AM IST
सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टप्पल में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना की घोषणा की। यह यूनिट दुर्घटना में घायल उन मरीजों के लिए वरदान की तरह होगी, जिन्हें तत्काल जीवन रक्षक इलाज की आवश्यकता होगी। आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त यूनिट में आपातकालीन सेवाओं की जरूरत वाले रोगियों का भी इलाज संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
100 bed critical care unit will be built in Tappal
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 30 अक्तूबर को पनैठी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंकड़ा महामारी से होने वाली मौतों से कहीं अधिक है। यदि घायल मरीज को समय से इलाज मिल जाए तो हम सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम कर सकते हैं। बैठक में उन्होंने टप्पल में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना की घोषणा की।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे, पलवल-टप्पल-अलीगढ़ मार्ग के नजदीक क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना होगी। यह यूनिट दुर्घटना में घायल उन मरीजों के लिए वरदान की तरह होगी, जिन्हें तत्काल जीवन रक्षक इलाज की आवश्यकता होगी। आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त यूनिट में आपातकालीन सेवाओं की जरूरत वाले रोगियों का भी इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के बारे में बताया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी चिकित्सकों की कमी है, वहां वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से चिकित्सकों की भर्ती की जाए। रोगी कल्याण निधि का उपयोग जनहित में इस प्रकार से किया जाए कि अधिक से अधिक मरीज लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स एवं ब्लड की जरूरत पड़ने पर यदि मरीज व्यवस्था नहीं कर पा रहा है तो अपने संसाधनों से पूर्ति की जाए। उन्होंने सीएमओ एवं सभी सीएमएस को निर्देशित किया कि चिकित्सालयों में साफ-सफाई के साथ बेहतर रखरखाव किया जाए। निष्प्रयोज्य एंबुलेंस को नीलाम कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed