फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 vehicles collided in fog in Gabhana

Aligarh Road Accident: कोहरे में खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, फिर भिड़े 10 वाहन, चार घायल

Sun, 28 Dec 2025 08:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 08:38 PM IST
सार

घने कोहरे के कारण पीछे से एक कैंटर पहले ट्रक से टकराया, इसके बाद एक के बाद एक लोडर टेंपो, कार, छोटा हाथी सहित 10 वाहन आपस में टकराते चले गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
10 vehicles collided in fog in Gabhana
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गांव भांकरी के पास 28 दिसंबर की रात घने कोहरे के कारण खराब खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर टकराने के बाद एक के बाद एक 10 वाहन टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया, जो करीब दो घंटे बाद खुल सका।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि 28 दिसंबर की रात करीब 12:15 बजे कोहरे के दौरान खुर्जा से अलीगढ़ आने वाली साइड पर गांव भांकरी के समीप एक ट्रक का गैस पाइप फट गया था। चालक बली सिंह पुत्र कलुआ निवासी सरुपुर थाना गढ हापुड़ ने पाइप को सही करने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण पीछे से एक कैंटर पहले ट्रक से टकराया, इसके बाद एक के बाद एक लोडर टेंपो, कार, छोटा हाथी सहित 10 वाहन आपस में टकराते चले गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वाहनों में सवार लोग बाहर निकल आए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को निकाल कर टोल एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्रेन की मदद से वाहनों को सडक किनारे कराकर यातायात व्यवस्था को करीब दो घंटे बाद सुचारू कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कम क्षतिग्रस्त हुए चालक वाहनों को लेकर चले गए। हादसे में ट्रक चालक बली सिंह, आकाश निवासी तेहिया, मनीष निवासी बेलना मुजफ्फरनगर समेत चार लोग घायल हुए। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed