फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 More Corona positive found in aligarh

डॉक्टर सहित 10 और कोरोना वायरस से संक्रमित

Tue, 16 Jun 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
10 More Corona positive found in aligarh
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से जनपद में पांव पसार रहा है। खैर के डॉक्टर व कनवरीगंज के मृतक कारोबारी के परिवार के दो सदस्यों सहित जिले में 10 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह जनपद में संक्रमित लोगों की संख्या 309 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 300 का आंकड़ा पार करने के बाद अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। सोमवार को खैर के 55 वर्षीय डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी में आया है कि चिकित्सक ने खैर के संक्रमित चेयरमैन का उपचार किया था। कनवरीगंज के मृतक कारोबारी के परिवार के 77 वर्षीय बुजुर्ग एवं 75 वर्षीय महिला संक्रमित हैं।
विज्ञापन

अब परिवार में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। आईटीआई रोड के 46 वर्षीय निर्यातक, सराय हकीम की 32 वर्षीय महिला, कृष्णापुरी मठिया की 35 वर्षीय महिला, एडीए कॉलोनी के 66 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी, छर्रा अड्डा सुरेंद्र नगर का 33 वर्षीय युवक, आगरा रोड का 30 वर्षीय युवक एवं नगर निगम कॉलोनी, नुमाइश के 52 वर्षीय कर्मचारी नेता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। कनवरीगंज के दोनो बुजुर्ग को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने को कहा गया है। परिजनों को होम क्वारंटीन कर नमूने लिए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा संक्रमित मरीज के घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने बताया कि नए दसों मरीजों के संपर्क खंगाले जा रहे हैं। साथ में मरीजों को आइसोलेट कराने से लेकर उनके इलाकों को सैनिटाइज कराने व सील कराने का काम भी कराया जा रहा है।
कोरोना मीटर
- 309 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 21 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 153 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 126 सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed