फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10-day firecracker market opens at Aligarh

आ गई दीपावली: अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लगा आतिशबाजी बाजार, 10 दिन होगी बिक्री

Mon, 02 Nov 2026 02:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 02 Nov 2026 02:50 PM IST
सार

दीपावली को लेकर अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार शुरू हो गया है। यहां एक से बढ़कर एक पटाखे हैं। दीपावली पर आतिशबाजी एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है, हम सभी का दायित्व है कि एक दूसरे की सुरक्षाका विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा के मानकों को पूरा अवश्य करें।

विज्ञापन
10-day firecracker market opens at Aligarh
नुमाइश मैदान आतिशबाजी बाजार में पटाखों की दुकान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लगने वाले 10 दिवसीय आतिशबाजी बाजार का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मानव महाजन एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने संयुक्त रूप से किया। मानव महाजन ने कहा कि सभी आतिशबाजी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों में सुरक्षा मानकों को ध्यान रखते हुए कार्य करें।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि दीपावली पर आतिशबाजी एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है, हम सभी का दायित्व है कि एक दूसरे की सुरक्षाका विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा के मानकों को पूरा अवश्य करें। बन्नादेवी के सीओ धनंजय सिंह ने बाजार का निरीक्षण कर अग्निशमन के उपकरणों, एंबुलेंस और पार्किग की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष संतोष वार्ष्णेय, उमेश गौड़, लोकेश वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, देवेन्द्र गांधी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed