{"_id":"68950d230470d2cf180ba172","slug":"1-lakh-cash-looted-from-hardware-trader-in-akrabad-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101875-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अकराबाद में हार्डवेयर कारोबारी से एक लाख की नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अकराबाद में हार्डवेयर कारोबारी से एक लाख की नकदी लूटी
विज्ञापन
क्षेत्र के नानऊ-पिलखना मार्ग पर उकावली रजबहा पुल के पास बृहस्पतिवार देर रात कार सवार बदमाश बोलेरो सवार हार्डवेयर व्यापारी और उनके बेटे से करीब एक लाख की नकदी लूट ले गए। व्यापारी को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की।
अलीगढ़ के जमालपुर निवासी दिलशाद मूल रूप से कस्बा पिलखना के मूल निवासी हैं और वहीं पर हार्डवेयर की दुकान संचालित करते हैं, जहां से वह रोजाना दुकान बंदकर बोलेरो कार से अलीगढ़ आते-जाते हैं। दिलशाद ने बताया है कि बृहस्पतिवार रात वह अपने बेटे जुल्फिकार के साथ पिलखना से कार से अलीगढ़ घर जा रहे थे, नानऊ-पिलखना रोड पर उकावली रजबहा पुल के पास पहुंचे।
इसी दौरान करीब 9:15 बजे पीछे से आ रही अर्टिका कार में सवार पांच-छह अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। बदमाशों ने पहले कार के शीशे तोड़े उसके बाद तमंचा की बट मारकर उन्हें (दिलशाद) को घायल कर दिया। बदमाश उनके पास रखे 86 हजार रुपये, मोबाइल फोन और बेटे जुल्फिकार से 16 हजार रुपये की नकदी व कार की चाभी लूटकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी संजीव सुमन और सीओ गर्वित सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़ित पिता-पुत्र से घटना की जानकारी की।