फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1.20 Lakh looted from Property Dealer

प्रापर्टी डीलर से 1.20 लाख रुपये लूटे

Fri, 12 Jun 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के प्रॉपर्टी डीलर से खैर में बदमाशों ने तमंचे के बल पर 1.20 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश बाइक सवार पर थे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस तलाश में जुटी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


अलीगढ़ के रामनगर निवासी परमेश्वर दयाल पुत्र ठाकुरदास प्रॉपर्टी का काम करते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे अमित के साथ गांव ईखू निवासी अपने मुसिया ससुर राम किशोर से अपने बेटे अभिलाश की बी टेक की फीस जमा करने के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये लेने आया था। राम किशोर अपने साथ बैंक एक साथी पुनित को ले गया और उसके खाते से रुपये निकालकर परमेश्वर को दे दिए।  वह दोपहर में रुपये लेकर अलीगढ़ के लिए चले थे। रास्ते में चौधाना भट्ठा के निकट दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और उनकी बाइक को ओवरटेक करने के बाद रोक दिया।
विज्ञापन


उनको तमंचा दिखाकर एक लाख 20 हजार रुपये लूट ले गए।  पांच हजार रुपये अलग दूसरी जेब में रखे थे जो बच गये।  पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए तथा जानकारी की। परमेश्वर का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से मना कर दिया, लेकिन रात करीब 9 बजे थाने पहुंचे जब पुलिस ने इस मामले की तहरीर ली। इंस्पेक्टर खैर का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिल गई, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed