{"_id":"aa1f1e4e-d7db-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ajam-khan-questioned-on-secularism-of-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान ने उठाए नीतीश की 'धर्मनिरपेक्षता' पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान ने उठाए नीतीश की 'धर्मनिरपेक्षता' पर सवाल
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को हत्यारा करार दिया और तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धर्मनिरपेक्ष होने पर भी सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन
आजम खान ने नरेंद्र मोदी के हत्यारा बताते हुए कहा कि किसी एक वर्ग के सहारे देश की सत्ता हासिल करने का भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का मंसूबा कभी सफल नहीं होगा।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने जनता दल यूनाइटेड द्वारा भाजपा से रिश्ता तोड़े जाने पर नीतीश कुमार पर ही सवाल खड़े किए। आजम ने कहा कि, नीतीश सेक्यूलर हैं तो पहले क्यों भाजपा के साथ हाथ मिलाया।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव की अगुवाई में ही तीसरी मोर्चा बनेगा और सेक्यूलर सोच वाले दल मोर्चे में शामिल होंगे।