फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   zugarbarg seen beauty of taj

ताज की खूबसूरती में खो गए मार्क जुकरबर्ग

Wed, 28 Oct 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Wed, 28 Oct 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
zugarbarg seen beauty of taj
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने शाहजहां-मुमताज के बेपनाह इश्क की बेमिसाल निशानी ताजमहल को देखा तो देखते ही रह गए। संगमरमरी हुस्न का जादू उनकी आंखों से होकर दिल में उतर गया। बोले, ‘दिस इज वंडरफुल, अमेजिंग, मोर स्टनिंग व्हाट आई एक्सपेक्टेड’ (यह मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा आश्चर्यजनक है)।
विज्ञापन

ताज को मंगलवार दोपहर 1.5 घंटा जी भरकर निहारने के बाद वापस जाते समय उन्होेंने कहा, आई विल डेफिनेटली कम अगेन हेयर (मैं यहां फिर जरूर आउंगा)। जुकरबर्ग बगैर किसी सुरक्षा तामझाम के आम पर्यटक की तरह ताजमहल पहुंचे। साथ उनके दोस्त भी थे। रिजवान नाम के गाइड को साथ लिया और सीधे मुख्य मकबरे के सामने (वीआईपी सीट के पास) पहुंच गए। वहां से ताज को देखा। मन का उत्साह चेहरे पर झलकने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने गाइड से ताज के इतिहास से लेकर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या तक के बारे में जानकारी ली। अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग कोण से अलग-अलग मुद्राओ में फोटो खिंचवाए। और फिर इन्हें फेसबुक पर शेयर किया। इससे पहले वे दिल्ली से कार से आगरा आए। फाइव स्टार होटल अमर विलास में लंच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मानवीय कृति का अद्वितीय नमूना
‘मेरी हमेशा से ताजमहल देखने की ख्वाहिश थी। मैं भारत दौरे पर आया तो ताज देखने का निश्चय किया। यह मेरी उम्मीद से कहीं अधिक आश्चर्यजनक था।’
मार्क जुकरबर्क ने ताज देखने के बाद फेसबुक पर लिखा
अगली बार पत्नी के साथ आउंगा
दोपहर 12 से 1:30 बजे तक ताज महल का दीदार करने के बाद जाते समय जुकरबर्ग ने गाइड रिजवान से कहा कि  वे जल्द ही दोबारा आएंगे, इस बार पत्नी भी साथ होगी।

यकीन नहीं हो रहा ताज के सामने हूं
ताजमहल में अंदर प्रवेश करने के बाद मुख्य मकबरे के ठीक सामने पहुंचते ही मार्क जुकरबर्ग ने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं ताजमहल में हूं, यह अद्भुत जगह है, मुझे पिंच करो, ताकि यकीन हो।
फेसबुक पर छा गई फोटो
ताजमहल के साथ जुकरबर्ग की फोटो उनके फेसबुक पर छा गई। पोस्ट किए जाने के चार घंटों में ही इसे 15,990 कमेंट्स और 6,36,947 लाइक्स मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed