{"_id":"5db9219b8ebc3e013149ac04","slug":"zoom-air-flight-will-starts-to-bikaner-flight-from-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबरः कुछ मिनटों में तय करें दिल्ली का सफर, शुरू होगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबरः कुछ मिनटों में तय करें दिल्ली का सफर, शुरू होगी फ्लाइट
Wed, 30 Oct 2019 11:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
जूम एयर
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार से जूम एयरलाइंस की दिल्ली-आगरा-बीकानेर फ्लाइट शुरू होने वाली है। मंगलवार को दिल्ली से आगरा के बीच ट्रायल फ्लाइट लाई गई। जूम एयर का 14 सदस्यीय क्रू सुबह खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचा और शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एयरलाइंस ने दिल्ली-आगरा के बीच यात्रियों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: 'श्रीराम नाम' का झंडा लेकर ताजमहल देखने पहुंचा पर्यटकों का दल, जानिए फिर क्या हुआ
दिल्ली-आगरा-बीकानेर-जैसलमेर के बीच गुरुवार से उड़ान का दावा कर रही जूम एयरलाइंस का 14 सदस्यीय क्रू सुबह खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचा। दल के सदस्यों ने खेरिया हवाई अड्डे पर काउंटर और अन्य सुविधाओं के साथ एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों से चर्चा की। ट्रायल उड़ान में जूम एयर के सदस्य बंबार्डियर विमान लेकर आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आग की लपटों में घिरा पार्षद का परिवार, पुलिसकर्मियों ने दिखाया साहस, सुरक्षित निकाला
जैसलमेर और बीकानेर तक यह ट्रायल फ्लाइट नहीं ले जाई गई। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की निदेशक कुसुम दास ने बताया कि ट्रायल फ्लाइट मंगलवार को आगरा आई है। कंपनी ने गुरुवार से विधिवत संचालन का दावा किया है।

ये रहेगा उड़ान का समय
दिल्ली से उड़ान संख्या जेडओ 111 सुबह 10:10 बजे चलेगी जो 11:15 पर आगरा आएगी। जूम एयर की वेबसाइट पर 65 मिनट का समय और किराया 1,525 रुपये बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: यूपीः पुलिस हिरासत में युवक ने लगाई आग, कई घंटे तक दबाए रखा मामला
शाम को यह उड़ान 5:40 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से जाएगी, जो 6:20 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर जूम एयरलाइंस की उड़ानें पहुंचेंगी। बीकानेर और जैसलमेर के लिए उड़ान का समय अभी तय नहीं किया गया है।