{"_id":"5e9971b88ebc3e6fa874aa28","slug":"zomato-delivery-boys-boycott-work-in-lockdown-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: ऑनलाइन खाना आर्डर करने से पहले इन डिलीवरी ब्वॉय की बातों को जरूर सुनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: ऑनलाइन खाना आर्डर करने से पहले इन डिलीवरी ब्वॉय की बातों को जरूर सुनें
Fri, 17 Apr 2020 02:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे दूसरे शहरों में काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय दहशत में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा में तो ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है।
जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय ने कंपनी के स्थानीय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को भगवान टॉकीज चौराहे पर एकत्र हुए डिलीवरी ब्वॉयज का कहना था कि कंपनी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए हैं। हम लोगों को न मास्क दिए गए और न ही सैनिटाइजर।
डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि कंपनी के एप पर ग्राहक को यह बताया जा रहा है कि हमारी रोज जांच होती है। सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। इनका आरोप है कि इन्हें न तो मास्क मिले हैं और न ही सैनिटाइजर। ऐसे में इनको और इनके परिवार को खतरा है।

Trending Videos
नौकरी से निकालने की दी जाती है धमकी
कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। इसलिए शहर के डिलीवरी ब्वॉय ने यह फैसला लिया है कि जब तक कंपनी उनकी सुरक्षा का ख्याल नहीं रखेगी, वे लोग काम नहीं करेंगे।
आगरा में जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय ने किया कार्य बहिष्कार, कंपनी पर लगाए कई आरोप #Lockdown #Coronavirus #deliveryboy #Agra https://t.co/iEhAK72sZG
— Amar Ujala Agra (@AU_AgraNews) April 17, 2020