फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   zink, seed sampling in mainpuri

नकली जिंक बेचने पर खाद की दुकान सीज

Tue, 20 Aug 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
zink, seed sampling in mainpuri
औड़ेन्य में नकली जिंक बेचने पर दुकान सील कराते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खाद और बीज की सही दामों पर बिक्री और नकली उर्वरकों की बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए जिला कृषि अधिकारी छापामार कार्रवाई की। इस दौरान नकली जिंक बेचने पर एक दुकान सीज कर दी गई। उन्होंने तीन दुकानों पर निरीक्षण कर चार नमूने भी भरे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने मंगवलार को जिले भर में खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। शहर से सटे औड़ेन्य मंडल स्थित रंजीत खाद भंडार पर दयाल कंपनी की नकली जिंक बेची जा रही थी। इस पर उन्होंने दुकान सील कर दी। इसके बाद वे कुरावली पहुंचे।
विज्ञापन

यहां अहिंसा बीज भंडार पर उन्होंने लाइसेंस देखने के साथ ही स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। इसके बाद उन्होंने नगर के पूजा खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिला। इस पर संचालक को चेतावनी देने के साथ ही दो दवाओं के नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शेख मेडिकल स्टोर अहिरवा से भी निरीक्षण के दौरान दो दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि हर हाल में स्टॉक और बिक्री रजिस्टर दुकान पर उपलब्ध होना चाहिए। चेकिंग से कुरावली में खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार अपने शटर बंद कर भाग निकले। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed