फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   zila panchayat adhyaksh Rekha Yadav Property worth 2.50 crores attached Akhilesh close jeth and husband in jai

अखिलेश के करीबी परिवार पर बड़ी कार्रवाई: जिपं अध्यक्ष रेखा की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जेल में हैं पति-जेठ

Thu, 03 Aug 2023 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 09:52 PM IST
सार

सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव की आगरा की संपत्ति को भी कुर्क किया गया है। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में स्थित नालंदा कॉलोनी में फ्लैट सील किया गया। अब तक उनके परिवार की 1.07 अरब की संपत्ति कुर्क हुई है। 
 

विज्ञापन
zila panchayat adhyaksh Rekha Yadav Property worth 2.50 crores attached Akhilesh close jeth and husband in jai
रेखा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह की पत्नी और समाजवादी पार्टी से वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव की आगरा में ढाई करोड़ की संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई। सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह, जुगेंद्र सिंह और इनके परिजन की अब तक 1.07 अरब की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Fake Currency: 200 और 500 के नकली नोट, कंप्यूटर से सीखा छापने का तरीका; देखकर अफसर भी हैरान

विज्ञापन

फ्लैट किया गया सील

जिले की पुलिस ने आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित नालंदा प्राइड रेजीडेंसी हनुमान मंदिर के पास फ्लैट नंबर 101 को कुर्क कर सील किया है। इसका क्षेत्रफल 293.56 वर्गमीटर है। फ्लैट जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव के नाम दर्ज है। इसकी बाजार में कीमत 2.50 करोड़ रुपये है। पुलिस की ओर से उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। इसमें फ्लैट के बाहर मुनादी कराई गई। इसके बाद इसे कुर्क कर सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी रह गए हैरान

इतनी संपत्ति हुई अब तक कुर्क

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गैंगस्टर जुगेंद्र सिंह यादव निवासी अमृतपुर रघूपुर थाना जसरथपुर हाल निवासी प्रेमनगर कोतवाली नगर ने अपराध करके अवैध स्रोतों से संपत्तियां जुटाई हैं। इन संपत्तियों को अपने पुत्र, पत्नी और करीबियों के नाम किया है। ऐसी संपत्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही हैं। बताया कि अब तक 361 संपत्तियाें को कुर्क किया गया है। इनकी कीमत एक अरब सात करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें -  ऐसा हादसा, जिसने भी देखा डर गया: तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक, विचिलित कर देंगी हादसे की ये पांच तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed