{"_id":"692376b0ccf010ed7c0d774d","slug":"zeeshan-club-won-the-citizen-tennis-ball-cricket-tournament-agra-news-c-365-1-sagr1044-105451-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जीशान क्लब ने जीता सिटीजन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जीशान क्लब ने जीता सिटीजन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी देते सांसद
आगरा। सिटीजन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सिटीजन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जीशान क्लब ने मोहसिन इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
सेंट जोंस क्रिकेट मैदान पर दो दिवसीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मोहसिन इलेवन और अब्दुल रहमान इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहसिन इलेवन ने 8 ओवर में 108 रन बनाए। जवाब में अब्दुल रहमान इलेवन की टीम 85 रन ही बना सकी। मोहसिन इलेवन के राजा बौनी 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा सेमीफाइनल बंटी इलेवन और जीशान क्लब के बीच खेला गया। बंटी इलेवन ने टॉस जीतकर जीशान क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जीशान क्लब ने 8 ओवर में पांच विकेट खोकर 88 रन बनाए। जवाब में बंटी इलेवन की टीम महज 60 रन ही बना सकी। राहुल सोलंकी को 25 रन बनाने और एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में जीशान क्लब ने मोहसिन क्लब को 59 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। जीशान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में आठ विकेट पर 95 रन बनाए। जवाब में मोहसिन क्लब की टीम 36 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस मैच में विजेता टीम के राहुल सोलंकी को 5 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी राहुल सोलंकी रहे।
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 51 हजार रुपये नकद व उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित नाजिया खान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मैचों में अंपायर अतुल सोलंकी और मतीउद्दीन रहे। कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, नवीन गोस्वामी रहे। इस दौरान सचिव मुईन बाबू, बल्देव भटनागर, कमल कपूर, सिम्मी कपूर, हरीश सक्सेना चिमटी, शकील शेख, नासिर शेख, आदिल, फैजान आदि मौजूद रहे।