फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Zafar became Rahul and ashamed a widow by trapping her in Agra

Agra : जफर से राहुल बन जाल में फंसाकर किया विधवा से दुष्कर्म, रुपये ऐंठे और जान से मारने की दी धमकी

Fri, 28 Jul 2023 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 07:19 AM IST
सार

शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। पता चलने पर महिला ने थाना शाहगंज पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेजा।

विज्ञापन
Zafar became Rahul and ashamed a widow by trapping her in Agra
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जफर से राहुल बने युवक ने एक विधवा से दोस्ती की। उसके साथ धर्मस्थलों पर जाने लगा। शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। पता चलने पर महिला ने थाना शाहगंज पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेजा।

विज्ञापन


महिला लोहामंडी क्षेत्र की है। दो बच्चों की मां हैं। पति की मौत हो चुकी है। महिला ने शाहगंज पुलिस को बताया कि जफर अली ने उससे राहुल गुप्ता बनकर दोस्ती की थी। वह मंदिर जाता था। हाथ में कलावा बांधता था। जाल में फंसाकर रुपये लेता रहता था, शारीरिक शोषण भी किया। हकीकत पता चलने पर उससे दूरी बना ली।
विज्ञापन


रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने अखंड भारत हिंदू संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर से शिकायत की। संगठन के पदाधिकारी पीड़िता को थाना शाहगंज लेकर पहुंचे। केस दर्ज कराया। इसमें जफर अली के परिजन को भी नामजद किया है। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपी जफर अली को जेल भेज दिया है। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed