फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yuva Hindu Vahani Protest against Navjot Singh Sidhu Agra visit

आगरा आगमन पर नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध, युवा हिंदू वाहिनी ने किया ये एलान

Tue, 13 Nov 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Nov 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Yuva Hindu Vahani Protest against Navjot Singh Sidhu Agra visit
नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन करते युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का आगरा आगमन का विरोध शुरू हो गया है। विरोध को देखते हुए उनके कार्यक्रम का स्थल भी बदल दिया गया है। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने धाकरान चौराहे पर सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
विज्ञापन

 
नवजोत सिंह सिंद्धू 14 नवंबर को आगरा आ रहे हैं। वे यहां आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे और स्कूल के छात्र छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे। सिद्धू के आगमन का हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। धाकरान चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया। 
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि इतने वर्षों तक देश की क्रिकेट टीम में रहे सिद्धू को देश की जनता ने इतना प्यार दिया। पंजाब की जनता ने उन्हें मंत्री बनवाया और सिद्धू ने जन भावनाओं की अनदेखी करके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। जबकि अन्य क्रिकेटरों ने साफतौर पर पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे और सिद्धू उनका सम्मान कर रहे थे। ऐसे व्यक्ति के आगरा में आगमन का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान महानगर प्रभारी अनंत उपाध्याय, ताज मंडल प्रभारी रुपेंद्र राठौर, रोहित राठौर, रोहित गहलौत, देवेश गोस्वामी, आकाश आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed