{"_id":"afb554a52b0682fd0b96788897a2c79c","slug":"youths-spent-a-few-moments-with-rose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब देकर साथ बिताए कुछ लम्हे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब देकर साथ बिताए कुछ लम्हे
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज डे पर युवाओं ने अपनी वेलेंटाइन को रोज देकर कुछ पल साथ बिताए। कुछ युवाओं ने रोज देने के लिए ताज के साए को चुना तो कई युवाओं ने मॉल और बाजार में ही एक दूसरे को गुलाब देकर रोज डे मनाया। संडे ने कुछ युवाओं का रोज डे का मजा किरकिरा कर दिया। स्कूल, कालेज बंद रहने के कारण कई अपनी वेलेंटाइन को रोज नहीं दे सके। ऐसे में उन्होंने मोबाइल पर प्रतीकात्मक गुलाब भेजे।
वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर मौसम भी खुशगवार हो गया। रविवार को ताजमहल, आगरा किला, अकबर टूम और मरियम टूम में प्रेमियों ने अपनी वेलेंटाइन को रोज देकर कुछ पल साथ-साथ बिताए। महताब बाग और ताज नेचर वॉक में गुलाब देने को प्रेमी जोड़े मिले।
दोगुने दामों पर बिके गुलाब
वेलेंटाइन वीक के पहले ही दिन से गिफ्ट गैलरीज और फूलों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। रोज डे पर गुलाब का एक फूल 30 रुपये से 50 रुपये तक में बिका। वहीं कुछ लोगों ने गुलाब के बुके 400 रुपये तक के खरीदे। मदिया कटरा स्थित किशोर फ्लोवर डेकोरेशन के मुताबिक, रोज डे के लिए शनिवार से ही गुलाब की बिक्री शुरू हो गई थी। रविवार की शाम तक गुलाब दोबारा मंगवाने पड़े।