फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youths from Kerala defraud Agra shoe businessman

Agra News: केरल के युवकों ने जूता कारोबारी से मंगाया माल, फंस गया 15.97 लाख का भुगतान; जान से मारने की धमकी

Mon, 13 Apr 2026 09:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 13 Apr 2026 09:09 PM IST
सार

कारोबारी को युवकों ने केरल क्षेत्र का एजेंट बनाने और अमानत के रूप में जूते भेजने का प्रस्ताव दिया। भरोसे में आकर कारोबारी ने युवकों को एजेंट नियुक्त कर दिया और उनके प्रतिष्ठान पर माल भेजना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Youths from Kerala defraud Agra shoe businessman
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के जूता करोबारी से परिचित के जरिए केरल के युवकों ने संपर्क किया। अपनी फर्म का केरल का एजेंट बनने की मांग की। कारोबारी ने उन्हें एजेंट बनाकर माल भेजना शुरू कर दिया। शुरुआत में कम माल लेकर भुगतान किया और फिर 15.97 लाख का माल लेकर भुगतान नहीं किया। तकादा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आमरा शू कम्पनी के ब्रांच मैनेजर सय्यद जुल्फिकार अली ने बताया कि वर्ष 2016 में केरल के मलप्पुरम जिले स्थित एवाई.टी.सी फुट केयर फर्म के संचालक अब्दुल समद, अनीस खान, रफीक, रियाज और नौफाल ने एक परिचित के जरिए खुद को बड़े स्तर का कारोबारी बताते हुए संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें केरल क्षेत्र का एजेंट बनाने और अमानत के रूप में जूते भेजने का प्रस्ताव दिया। भरोसे में आकर उन्होंने आरोपियों को एजेंट नियुक्त कर दिया और उनके प्रतिष्ठान पर माल भेजना शुरू कर दिया। शुरुआत में आरोपियों ने माल बेचकर भुगतान किया। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद भुगतान देना बंद कर दिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने 15,97,771 रुपये का माल सुरक्षित होने और बिकने के बाद भुगतान करने का आश्वासन दिया। 17 फरवरी 2025 को आरोपी रियाज आगरा आया और दो चेक एक 8 लाख रुपये व दूसरा 7,97,771 रुपये के दिए। जब इन चेकों को बैंक में लगाया गया तो दोनों बाउंस हो गए। इसके बाद जब उन्होंने माल वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। फोन पर गाली-गलौज करते हुए साफ कह दिया कि उन्होंने धोखाधड़ी कर माल हड़प लिया है और कोई भी सामान वापस नहीं करेंगे। यहां तक कि किसी को भेजने पर जान से मार कर समुद्र में फेंकने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed