{"_id":"69713f1a1351dca00e077191","slug":"youths-beaten-up-in-telipada-uncles-head-broken-when-he-came-to-rescue-them-agra-news-c-364-1-ag11019-124056-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेलीपाड़ा में युवकों को पीटा, बचाने आए मामा का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेलीपाड़ा में युवकों को पीटा, बचाने आए मामा का सिर फोड़ा
Thu, 22 Jan 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
आगरा। तेलीपाड़ा में मोमोज खाने गए युवकों को क्षेत्रीय युवक ने डंडे से पीटा। आरोप है कि बीचबचाव कराने आए मामा का डंडे से सिर फोड़ दिया। मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। ताजगंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कौल्हाई ताजगंज निवासी फरदीन ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि उनका भांजा अनस (निवासी कमाल खां) घर आया हुआ था। मंगलवार शाम वह अपने दोस्त के साथ मोमोज खाने तेलीपाड़ा गया था। वहां एक व्यक्ति ने उन्हें रोका और डंडे से पिटाई की। भांजा भागते हुए आया तो वह पहुंचे। आरोपी ने डंडे से उनका सिर फोड़ दिया।
वहीं बुधवार को अनस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह नाम पूछने के बाद पीटने का आरोप लगा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी पारले को गिरफ्तार किया गया है। शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।