फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth was murdered for opposing the growing closeness to woman of family in agra crime news

Agra: परिवार की महिला से बढ़ती नजदीकी का विरोध करने पर कर दी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

Fri, 17 Jun 2022 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 01:08 PM IST
सार

घर पर आने जाने के दौरान कबाड़ का काम करने वाले युवक की पत्थर श्रमिक के परिवार से नजदीकी बढ़ गई। इस दौरान उसकी परिवार की एक महिला के साथ बात करना शुरू कर दिया, जिसका विरोध करने पर पत्थर श्रमिक की हत्या कर दी गई। 
 

विज्ञापन
youth was murdered for opposing the growing closeness to woman of family in agra crime news
पुलिस गिरफ्ता में हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुरसीकरी में कौरई टोल प्लाजा पर सोमवार को गांव के राजू का शव मिला था। भाई ने टोल के समीप रहकर कबाड़ का काम करने वाले राजस्थान के कुंवर पाल पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी कुंवर पाल को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने हत्या परिवार की एक महिला से बात करने का विरोध करने पर की थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल व सिम बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि राजू (22) का शव कौरई टोल के समीप सोमवार को मिला था। वह बाहर पत्थर का काम करता था। उसके घर कबाड़ी का काम करने वाला कुंवर पाल निवासी खेड़ली, राजस्थान का आना-जाना था। इस दौरान वह परिवार की एक महिला से ज्यादा बातें करने लगा था। जिसे राजू पसंद नहीं करता था। उसने कई बार कुंवर पाल को घर आने से मना भी किया था। इसे लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। शव मिलने पर मृतक के भाई ने इसी कबाड़ी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन

शराब पिलाने के बाद की हत्या 

इस दौरान पता चला कि 12 जून को कुंवर पाल राजू को बुलाकर दुकान पर ले गया। वहां उसे जमकर शराब पिलाई। नशे में बेसुध होने पर उसी के गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। मोबाइल को अपनी दुकान में ही छुपा दिया। सिम तोड़कर फेंक दी। रात में ही राजू के शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने कौरई पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतक राजू का मोबाइल, टूटी सिम और गमछा बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या करना कुबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed