फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Vandalizes Hanuman Temple, Attacks Priest

Agra Crime News: हनुमान मंदिरमें पुजारी पर हमला, खंडित कर दी प्रतिमा...आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 08:36 AM IST
सार

हनुमान मंदिर में पुजारी पर हमला किया गया। इस दौरान प्रतिमा खंडित कर दी गई। लोगों को देख आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Youth Vandalizes Hanuman Temple, Attacks Priest
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दौरेठा नंबर-1 (शाहगंज) स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार रात एक युवक ने तोड़फोड़ की। रोकने पर पुजारी पर हमला बोला। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया और शांति भंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन


दौरेठा नंबर-1 निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ले में 30 साल पुराना मंदिर है। बगीची भी बनी हुई है। शनिवार रात को वो मंदिर परिसर में सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे एक युवक मंदिर के अंदर आ गया। इसके बाद तोड़फोड़ करने लगा। आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आए। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। मगर उसने धक्का देकर गिरा दिया। युवक ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। उनके शोर मचाने पर राहगीर आ गए। इस पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


सुबह मंदिर में तोड़फोड़ देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विरोध किया। अधिवक्ता विमल पाल बघेल ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। देर शाम स्थानीय लोगों ने प्रतिमा की मरम्मत करा दी। पुलिस का कहना है कि युवक मंदिर में पूजा करने गया था। सीसीटीवी फुटेज में वह नजर आ रहा है। उधर, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि रवि नामक युवक को पकड़ा है। वह मंदिर के पास ही रहता है। उसके खिलाफ पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराबियों से क्षेत्र के लोग परेशान
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मोहल्ले के पार्क में शराबियों का जमघट लगा रहता है। वह जुआ भी खेलते हैं। रोकने पर मारपीट करने लगते हैं। इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई है। मगर कोई कार्रवाई नहीं होती है। शराबी घरों से निकलकर जाने वाली महिलाओं और लड़कियों से भी अभद्रता करते हैं। पुलिस कार्रवाई न होने से उनके हाैसले बुलंद हैं। उधर, एसीपी ने बताया कि लगातार कार्रवाई की जा रही है। 20 आरोपियों को खुले में शराब पीने में पकड़ा है। आगे भी पुलिस पिकेट लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed