{"_id":"65af9b22760d316a4d0907d3","slug":"youth-took-away-daughter-family-expressed-apprehension-of-something-untoward-police-engaged-in-search-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बेटी को ले गया गांव का युवक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बेटी को ले गया गांव का युवक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 23 Jan 2024 11:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:09 PM IST
सार
गांव का ही रहने वाला युवक अपने साथ युवती को ले गया। इसकी भनक जब युवती के परिवारीजनों को लगी तो तलाश शुरू कर दी गई। युवती का पता न चलने पर पुलिस की शरण ली है।
विज्ञापन
Crime girl
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा किशनी के एक गांव निवासी एक युवती को नामजद युवक घर से अपने साथ लेकर चला गया। इसमें आरोपी के भाई और पिता भी इस साजिश में शामिल रहे। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद थाने में आरोपी और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को उनकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर थी। तभी दोपहर के समय शमशेरगंज निवासी सनी ठाकुर पुत्री को अपने साथ लेकर कहीं चला गया। पुत्री के जाने के बारे में जानकारी हुई तो तलाश शुरू की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। पुत्री घर से अपने सभी शैक्षिक कागजात आदि भी साथ ले गई।
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सनी ठाकुर का सहयोग भाई लकी ठाकुर और पिता राजू ठाकुर ने किया है। यह लोग पुत्री को कहां ले गए हैं। इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पिता ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुत्री को सकुशल ढूंढे जाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी उसके भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।