फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth stole money from accounts of 15 people by putting plate in ATM In Agra police searching for him

UP News: एटीएम में प्लेट लगाकर 15 लोगों के खाते से रकम की पार; कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध... पुलिस कर रही तलाश

Thu, 22 Aug 2024 10:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 10:22 AM IST
सार

आगरा में एटीएम में प्लेट लगाकर 15 लोगों के खाते से रकम पार कर दी गई। संदिग्ध युवक कैमरे में कैद हुआ है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
youth stole money from accounts of 15 people by putting plate in ATM In Agra police searching for him
एटीएम/ATM (Demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में संजय प्लेस स्थित केनरा बैंक के एटीएम में गड़बड़ी कर 15 खाताधारकों की रकम निकाल ली गईं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ है। उसने मशीन की कैश विंडो में प्लेट लगाकर निकासी को रोक दिया। ग्राहक के जाने पर रकम निकाल ली। थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


एलआईसी भवन, संजय प्लेस में केनरा बैंक का एटीएम लगा है। 10 अगस्त को एक खाताधारक रकम निकालने गए थे। 6500 रुपये खाते से कट गए, लेकिन मशीन से रुपये बाहर नहीं आए। ग्राहक ने 14 अगस्त को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए।

विज्ञापन

पता चला कि शाम 5:19 बजे एक युवक एटीएम में अंदर आया। उसने कैश निकासी वाले स्थान पर एक प्लेट लगा दी, जिस कारण ग्राहकों की रकम नहीं निकली। आरोपी ने 10 और 11 अगस्त को 7-8 बार में मशीन से रकम निकाल ली। बैंक को आशंका है कि निकाली गई रकम 10 से 15 ग्राहकों की है। मामले में वरिष्ठ प्रबंधक त्रिलोकी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
 

दो बार पकड़ा गया था गैंग

हाल ही में एत्माद्दौला और न्यू आगरा में दो एटीएम पर गैंग पकड़ा गया था। आरोपी कार से आते थे। सुनसान जगह पर और बिना गार्ड वाले एटीएम में पहुंचते थे। लोहे की पत्ती को कैश निकासी वाले स्थान पर लगा देते थे। लोगों के कार्ड लगाने पर मशीन चालू होती थी। मगर, रकम बाहर नहीं आ पाती थी। बाद में आरोपी पत्ती को हटाने के बाद रकम लेकर भाग जाते थे। पुलिस को शक है कि गैंग ने फिर वारदात की है।
 
विज्ञापन

जरूरी बातों का ध्यान रखें

पुलिस ने बताया कि कैश निकालने के लिए गार्ड वाले एटीएम को प्रमुखता दें। बिना गार्ड वाले एटीएम पर मशीन चेक कर लें। यह देखें कि कहीं कोई पत्ती तो कैश निकासी वाले स्थान पर नहीं लगी है। कार्ड लगाने वाले स्थान पर कोई अतिरिक्त मशीन और की-पैड के पास कैमरा तो नहीं है। यह सब न होने पर ही कैश निकालने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed