फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth sleeping on the roof was shot dead

Agra News: छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 09 Jun 2023 09:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Youth sleeping on the roof was shot dead
घिरोर।
विज्ञापन

गांव पचावर में बृहस्पतिवार की देर रात छत पर सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पास ही लेटे भाई पर भी गोली चलाई। लेकिन वह बच गया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण जाग गए। तभी आरोपी वहा से भाग गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को परिजन ने शव नहीं उठाने दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी के आश्वासन के बाद परिजन माने। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव पचावर निवासी सोबरन सिंह का गांव के रहने वाले चंद्रभूषण पक्ष से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। इसी झगड़े ने बृहस्पतिवार की रात खूनी रंजिश का रूप ले लिया। देर रात सोबरन जब अपने भाई संजय कुमार व प्रशांत के साथ छत पर सो रहे थे। तभी चंद्रभूषण और कर्मवीर असलहा लेकर छत पर आ गए। सो रहे संजय को गोली मार दी। सोबरन जागे तो उन पर गोली चला दी। लेकिन वह बच गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजन व ग्रामीण जागे तो आरोपी वहां से भाग गए। इस दौरान बाहर खड़े अमन और वीटू ने भी फायरिंग की। इसके बाद सभी आरोपी बाहर खड़ी स्कार्पियो में बैठ कर वहां से भाग गए। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को ले जाने का प्रयास किया तो परिजन आक्रोशित हो गए और शव उठाने से इंकार कर दिया। सूचना पर एएसपी राजेश कुमार गांव पचावर पहुंचे। वहां परिजन ने थाना पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोशित नजर आए। एएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब पांच घंटे बाद सुबह सात बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। उन्हीं के खिलाफ पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed