फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth resident of Udnadanda dies under suspicious circumstances

Agra News: उदनाडांडा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 16 Nov 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Nov 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Youth resident of Udnadanda dies under suspicious circumstances
उदनाडांडा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

- चाचा ने लगाया प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव उदनाडांडा के रहने वाले युवक की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर के सामने बबूल के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के चाचा ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव उदनाडांडा का रहने वाला अजय उर्फ अंशू (22) हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद पिता शिशुपाल के साथ खेती का काम देख रहा था। शनिवार की सुबह जब परिजन जागे तो घर के सामने ही बबूल के पेड़ पर उसका शव लटका देख होश उड़ गए। चीख पुकार के बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के चाचा बंटू ने आरोप लगाया कि अजय का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। उसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। बताया कि प्रेम संबंधों के चलते ही भतीजे से आरोपी रंजिश मान रहे थे। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह भी स्पष्ट हो जाएगी। जो भी आरोप है, उन पर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed