फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth protest demanding a review of reservation and UGC policies.

Agra News: आरक्षण और यूजीसी नीतियों की समीक्षा मांग पर युवाओं का प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth protest demanding a review of reservation and UGC policies.
खेरागढ़। आरक्षण व्यवस्था, उच्च शिक्षा में यूजीसी की नीतियों और अनुसूचित जाति,जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा कराने की मांग उठाते हुए मंगलवार को सवर्ण समाज के सैकड़ों युवाओं और करनी सेना ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम नरेंद्र गंगवार को राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कस्बा स्थित डाक बंगले पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव कस्बों से सवर्ण समाज के सैकड़ों युवा एकत्रित हुए और हाथों में यूजीसी वापिस लो के बैनर पोस्टर और राष्ट्रध्वज लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कस्बा के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचे। यहां सभा कर करीब एक घंटे तक वक्ताओं ने शिक्षा और रोजगार में योग्यता आधारित प्रतिस्पर्धा तथा समान अवसरों की सुरक्षा की भी मांग उठाई। साथ ही उच्च शिक्षा में यूजीसी द्वारा बनाई गई नीतियों, भर्ती प्रक्रियाओं और नियमों की निष्पक्ष समीक्षा कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया गया। मांग की गई कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित जांच हो। कानून के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में करनी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष सिंह चौहान, दीपक उपाध्याय, हरीश त्यागी, विवेक, जीतेश ठाकुर, श्रीभगवान शर्मा, एड जोगेंद्र सिंह, मनोज तोमर, केके मित्तल, संजय सिकरवार सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed