फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth preparing for cousin's wedding dies of current

नगला मूले में करंट लगने से युवक की हुई मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth preparing for cousin's wedding dies of current
विज्ञापन

मैनपुरी। नगला मूले में चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में जुटे युवक को रविवार की दोपहर करंट लग गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर घर चले गए।
कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी साहब सिंह की भतीजी साक्षी की रविवार को बारात आ रही थी।
उनका पुत्र संदीप कुमार (19) चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था। दोपहर को संदीप दरवाजे के ऊपर झालर लगा रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया। वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले आए।
विज्ञापन

शादी वाले घर में मचा कोहराम
संदीप की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। हंसी खुशी का माहौल चीख पुकार में तब्दील हो गया। हाथों में मेंहदी सजाए साक्षी भी भाई की मौत की खबर सुनते ही फूट-फूट कर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed