{"_id":"6abb202b81a6d77eb4034bc7","slug":"youth-posts-suicide-message-achhnera-police-track-him-down-and-save-his-life-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाबाश आगरा पुलिस: युवक को मौत के मुंह से खींच लाई, कुछ ही मिनटों में ऐसे बचाई जान; परिजनों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश आगरा पुलिस: युवक को मौत के मुंह से खींच लाई, कुछ ही मिनटों में ऐसे बचाई जान; परिजनों ने जताया आभार
Tue, 29 Sep 2026 07:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:49 AM IST
सार
फेसबुक पर ‘आज हमारा लास्ट दिन है’ लिखकर जहर की शीशी की तस्वीर पोस्ट करने वाले 29 वर्षीय युवक को अछनेरा पुलिस ने समय रहते ट्रैक कर बचा लिया। एसीपी शैलेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, युवक की काउंसलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जहर की शीशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सोमवार देर रात को एक सुसाइड पोस्ट डालकर आत्मघाती कदम उठाने जा रहे एक 29 वर्षीय युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बचा लिया। युवक ने देर रात अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया कि 'यारों आज हमारा लास्ट दिन है, यारों गलती हो गयी माफ करना'। पोस्ट वायरल होते ही एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को समय रहते ट्रैक कर बचा लिया।
विज्ञापन
उसकी परिवार के सामने युवक की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद उसने अपनी गलती मानी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। एसीपी अछनेरा ने बताया की सूचना मिलते ही युवक के घर पहुंच उसको बचाया और भविष्य मे कोई ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन मिला है।