फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Murdered in Paliwal Park in agra

आगरा के पालीवाल पार्क में हत्या: खून से सना चेहरा और गहरे जख्म, इस हाल में मिली युवक की लाश; कांप गए लोग

Sun, 17 May 2026 01:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 17 May 2026 01:29 PM IST
सार

आगरा के पालीवाल पार्क में रविवार सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से सना था। सुबह टहलने पहुंचे लोग शव को देख दहशत में आ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Youth Murdered in Paliwal Park in agra
युवक की माैत से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र काॅलोनी में रहने वाले सोनू (28) की पालीवाल पार्क में सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। वह शनिवार सुबह दोस्त के साथ काम पर निकला था। रविवार सुबह शव मिलने पर परिजन को जानकारी हुई। शव को रात में कुत्तों ने नोच डाला। उधर, मृतक की मां ने दोस्त अमूल पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले गाैतम कुमार मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटे और तीन बेटियां थीं। इनमें सोनू हिमाचल प्रदेश की एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था। 19 अप्रैल को आगरा आया था, तब से वापस नहीं गया था। वह लंगड़े की चाैकी इलाके में रहने वाले अमूल राव वानखेड़े उर्फ अनमोल के साथ मजदूरी करने जाता था। जो कमाई होती थी, उससे घर का खर्च चलाता था।
विज्ञापन


 

मां पुष्पा ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे बेटे को अमूल घर से बुलाकर ले गया था। रात 8 बजे अमूल अकेले घर आया। वह सोनू को पूछने लगा। उन्होंने जानकारी होने से मना किया। इस पर वो मोहल्ले में घूमता रहा। रात तकरीबन 12 बजे चला गया। उधर, उन्हें लग रहा था कि सोनू कहीं काम से चला गया है। रविवार सुबह छह बजे पालीवाल पार्क स्थित विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के पास शौच के लिए गए मोहल्ले के लोगों ने सोनू का शव पड़ा देखकर जानकारी दी।

जब तक परिजन पहुंचे, बड़ी संख्या में भीड़ जुट चुकी थी। सोनू के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया था, चेहरा भी कुचला गया था। आसपास खून फैला था। आशंका है कि उसे शराब पिलाने के बाद पालीवाल पार्क में ले जाकर हत्या की गई है। घटना के बाद अमूल घर नहीं आया। उसे काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिला है। इससे उस पर ही हत्या का शक है।

शक के घेरे में आया दोस्त
भाई जिगर ई-रिक्शा चलाता है। सोनू की हत्या से वह बेहाल था। बताया कि रोजाना अमूल घर आकर सोनू को ले जाता था। दोनों साथ ही लौटते थे। आखिरी बार भी शाम को दोनों को साथ देखा था। बाद में अमूल घर आया तो अकेला था। इससे शक है कि वह हत्या करने के बाद घर आया था। देख रहा था कि कहीं सोनू जिंदा तो नहीं बच गया। वह शक के घेरे में है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन ने आक्रोश जताया। उनका कहना था कि पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अधिक खून बहने से हुई मौत
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पालीवाल पार्क में युवक का शव मिला था। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्त बहने से मृत्यु होना आया है। घटनास्थल पर शराब की बोतल भी थी। आशंका है कि शराब पिलाने के बाद हत्या की गई है। अमूल पर परिजन ने शक जताया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही कारण का पता चलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed