Etah: पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, आठ दिन पहले हुई थी शादी, नशीली दवा देकर बेहोश किया, लगा दी आग
युवक की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों द्वारा शक जाहिर करने पर पुलिन ने दूसरी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में आठ दिन पहले दुल्हन बनकर आई महिला ने पति को जिंदा जलाकर मार डाला। मामला थाना मलावन क्षेत्र के गांव निगोह हसनपुर का है। यहां के रहने वाले दुष्यंत कुमार (30) की मंगलवार रात करीब 11 बजे हत्या की गई है। पहले पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद पति को खौफनाक मौत दी गई।
हत्या करने का मुकदमा किया गया दर्ज
मृतक के मामा आनंद पाल सिंह ने संजना निवासी खरसुलिया गांव, थाना नयागांव व अन्य के खिलाफ जिंदा जलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि दुष्यंत की पहली पत्नी की मौत मई 2021 में हो गई थी। उस पर चार बच्चे हैं। 23 जनवरी 2023 को उसने संजना के साथ शादी कर ली। दुल्हन बनकर आई संजना ने अपने सहयोगियों की मदद से पहले नशीला दवा खिलाकर परिवार को बेहोश किया और बाद में दुष्यंत को जला दिया।
मृतक के बाबा कुंदन सिंह व हाकिम सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जघन्य वारदात की जानकारी मिलने पर सीओ सकीट सुनील सिंह त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंचे। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या
इसके बाद एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह और शाम करीब चार बजे एसएसपी उदय शंकर सिंह पहुंचे। प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। एसएसपी ने बताया कि युवक की जलकर मौत हुई है। आरोपों की गंभीरता से तथ्यों को जोड़कर जांच की जा रही है। महिला से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।