{"_id":"6592fceb68bfa863050afedd","slug":"youth-missing-from-balkeshwar-dies-after-being-hit-by-train-suspicion-of-murder-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बल्केश्वर से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बल्केश्वर से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 02 Jan 2024 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:04 AM IST
सार
बल्केश्वर से 29 दिसंबर को लापता हुए युवक का शव ईदगाह पर ट्रैक के किनारे मिला। मृतक की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दी गई। पुलिस इसे हादसा मान रही है, वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर के बल्केश्वर क्षेत्र से 29 दिसंबर को लापता युवक की उसी दिन मौत हो गई थी। ईदगाह रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया था। जीआरपी ने इसे आत्महत्या माना हालांकि परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
इंस्पेक्टर कमला नगर आनंदवीर ने बताया कि 29 दिसंबर को बल्केश्वर निवासी शिवम लापता हुआ था। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खुद भी तलाश में जुटे थे। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता चला कि 29 दिसंबर को जीआरपी ने अज्ञात शव भेजा था। परिजन ने उसकी शिनाख्त शिवम के रूप में की। शव दो टुकड़ों में था।
सूचना पर पहुंची कमला नगर पुलिस ने ईदगाह पहुंचकर घटना की जानकारी जीआरपी से ली। पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि शिवम एक युवती से प्यार करता था। युवती की सगाई तय हो गई थी। इससे तनाव में था। इंस्पेक्टर कमला नगर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।