फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Missing After Being Taken to Gujarat for Job, FIR Registered

दोस्त लौटा पर कुनाल नहीं आया: नौकरी के लिए गया था गुजरात, मां को इस बात का डर; पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 22 Aug 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

आगरा में नौकरी दिलाने के नाम पर दोस्त के साथ गुजरात गया कुनाल अचानक लापता हो गया, जबकि उसका दोस्त अकेले गांव लौट आया। परिवार को उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
 

विज्ञापन
Youth Missing After Being Taken to Gujarat for Job, FIR Registered
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौकरी दिलाने की बात कहकर कुनाल को गुजरात ले जाने वाला उसका दोस्त अकेले गांव लौट आया। पूछताछ में स्पष्ट जवाब न देने पर पीड़ित मां ने बेटे को बेच देने या उसकी हत्या कर देने की आशंका जताते हुए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामला थाना एकता क्षेत्र की नई आबादी सैमरी का ताल इलाके का है। आशा देवी के मुताबिक, करन ने कुनाल को गुजरात में काम दिलाने की बात कही थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में कुनाल का परिवार से संपर्क टूट गया। सात जुलाई को करन अकेला गांव लौटा। परिजनों ने कुनाल के बारे में पूछा तो उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


परिजन को जानकारी मिली कि कुनाल ने गुजरात के हिम्मतनगर थाना क्षेत्र में एक दुकान पर काम किया था। इसके बाद वह कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के माध्यम से गुजरात तक उसकी तलाश कराई, लेकिन हर कोशिश बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा देवी ने 20 जुलाई को अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया था। अब उनकी तहरीर पर बृहस्पतिवार को थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज की है।

मां ने आशंका जताई है कि बेटे को कहीं बेच दिया गया हो सकता है अथवा उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस की ओर से करन से पूछताछ के साथ हिम्मतनगर में उसके ठिकाने और दुकान की जानकारी जुटाई जा रही है। मां की निगाहें अब भी दरवाजे पर टिकी हैं और हर दस्तक पर उन्हें लगता है कि शायद उनका कुनाल लौट आया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed