फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth misbehaves with Jain devotees arrested

Agra News: जैन श्रद्धालुओं से युवक ने की अभद्रता, गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Mon, 18 Dec 2023 10:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 10:33 PM IST
सार

छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन के नजदीक जैन श्रद्धालुओं से युवक ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Youth misbehaves with Jain devotees arrested
थाना रकाबगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन के बाहर जैन मुनि के इंतजार में खड़े श्रद्धालुओं से एक युवक ने अभद्रता कर दी। विरोध पर धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में जैन समाज के पंचायती मंदिर के मंत्री प्रवेश जैन ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया राष्ट्र संत सुधा सागर का प्रवास छीपीटोला स्थित निर्मल सदन में चल रहा है। रविवार सुबह 10:45 बजे वह सदन से निकलने वाले थे। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। तभी आदर्श नगर निवासी आसिफ स्कूटर लेकर निकला। स्कूटर का हॉर्न बजाने लगा। लोगों ने उसे मना किया। इसके साथ दूर से ही जाने के लिए बोला। मगर, वो गाली देने लगा। विरोध पर अभद्रता की।
विज्ञापन


लोगों ने रोका तो धमकी देने लगा। इस पर लोगों ने पुलिस को बुला लिया। मामले में गालीगलौज और धमकी की धारा में केस दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed