फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth killed for demanding salary Etah Police investigation after allegations of relatives

एटा: वेतन मांगने पर युवक की हत्या! परिजनों के आरोप के बाद जांच में जुटी पुलिस 

Mon, 14 Mar 2022 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 12:12 AM IST
सार

जैथरा थाना क्षेत्र का युवक हरियाणा के बल्लभगढ़ की एक कंपनी में अपने ठेकेदार रिश्तेदार के साथ काम कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार पर उसके वेतन का करीब 1 लाख रुपये बकाया हो गया था। 

विज्ञापन
Youth killed for demanding salary Etah Police investigation after allegations of relatives
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

वेतन के रुपये मांगने पर युवक की शनिवार की दोपहर को हत्या करने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप किसी और पर नहीं बल्कि युवक के साथ काम करने वाले उसके रिश्तेदार पर है। युवक की मौत बल्लभगढ़ हरियाणा में हुई, जिसके बाद शव को गांव लाया गया। मृतक की बेटी ने हत्या करने का राज खोला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


ये है मामला 

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव खवा निवासी अवधपाल का आरोप है कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे 35 वर्षीय भाई गुड्डू की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद शव को लेकर पत्नी आरती और रिश्तेदार गांव आए। यहां मृतक की पांच वर्षीय बेटी तनु से बात कर पूछा तो उसने रिश्तेदार द्वारा हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की बात बताई। 

विज्ञापन

वेतन था बकाया 

भाई का कहना है कि बल्लभगढ़ हरियाणा में रहकर गुड्डू नौकरी कर रहा था। उसी कंपनी में कतिथ रिश्तेदार भी लेबर ठेकेदार है। ठेकेदार पर उसके भाई का एक लाख रुपये वेतन का बकाया चल रहा था। शुक्रवार को भाई रुपये मांगने गया तो उसने शराब पिलाई। रात को घर पर भाई नहीं पहुंचा। शनिवार की दोपहर गुड्डू को लेकर रिश्तेदार घर पर पहुंचा, तब पत्नी आरती मौजूद नहीं थी। इसी दौरान रिश्तेदार ने नशे की हालत में गुड्डू की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा भेजी जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट 

मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार की सुबह उसे रिश्तेदार द्वारा जानकारी दी गई कि उसके भाई गुड्डू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह शव को लेकर गांव आ रहे हैं। वहीं जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि मृतक बल्लभगढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। वहां पर ही उसकी मौत हुई है। सुबह रिश्तेदार शव लेकर आए तो परिजन ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला बल्लभगढ़ हरियाणा से जुड़ा हुआ है, मुकदमा हरियाणा में दर्ज होगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed