फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Agra News: सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 03 Apr 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

-आगरा में चल रहा था उपचार, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। एक सप्ताह पूर्व बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए गांव करीमगंज निवासी युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन आगरा में उपचार करा रहे थे। युवक की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी सुभाष सिंह (40) एक सप्ताह पूर्व किसी काम से जा रहे थे। तभी गांव के पास ही मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परिजन आगरा के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वहां मंगलवार रात को सुभाष ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर गांव आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद सुभाष का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed