फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth from non-community accused of rape by giving intoxicating pills

Agra News: गैर समुदाय के युवक पर नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 16 Feb 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth from non-community accused of rape by giving intoxicating pills
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र की एक किशोरी से गैर समुदाय के युवक ने नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म किया। युवक छह माह में कई बार उसे अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। क्षेत्र की एक बस्ती का युवक आसिफ छह माह पहले किशोरी के घर में घुस आया। उस समय किशोरी घर पर अकेली थी। उसकी दादी रिश्तेदारी में गई हुई थी। युवक ने उसे नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म किया। जब दादी घर आई तो उसने इस बात की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माना। बाजार में जाने पर भी युवक उसे परेशान करने लगा। इसके बाद जब भी मौका मिलता वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगता। किशोरी ने अपनी दादी के साथ थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed