{"_id":"69fcb26d796c35e8a906f44f","slug":"youth-flees-after-stealing-an-auto-rickshaw-in-agra-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सवारी बनकर बैठा युवक ऑटो लेकर हुआ गायब, देखता रह गया चालक; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सवारी बनकर बैठा युवक ऑटो लेकर हुआ गायब, देखता रह गया चालक; तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 07 May 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 07 May 2026 09:25 PM IST
सार
ऑटो के एक्सीलेटर में खराबी आ गई। इस पर चालक एक मिस्त्री के यहां ऑटो दिखाने लगा। इसी दौरान पहले से बैठी महिला और दो पुरुष सवारी उतर गईं, जबकि नया बैठा युवक ऑटो में ही मौजूद रहा। मिस्त्री द्वारा ऑटो ठीक किए जाने के बाद चालक उसे रुपये देने लगा, इसी बीच युवक ने मौका पाकर ऑटो में लगी चाबी से गाड़ी स्टार्ट की तेजी से फरार हो गया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्उद्दौला क्षेत्र में शातिर युवक ने सीएनजी ऑटो चालक को बातों में उलझाकर उसकी गाड़ी चोरी कर ली। चालक ऑटो ठीक कराने के बाद मिस्त्री को रुपये देने में व्यस्त था, तभी ऑटो में बैठा एक सवारी युवक ऑटो चालू करके फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की है।
फिरोजाबाद के थाना नगला सिंधी क्षेत्र स्थित गांव बासझरना धीरपुरा निवासी पिंटू कुमार सीएनजी ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को उसने जैन मंदिर चौराहा फिरोजाबाद से रामबाग के लिए 300 रुपये में बुकिंग ली थी। ऑटो में एक महिला और दो पुरुष सवार थे। रास्ते में एक युवक ने हाथ देकर ऑटो रुकवाया और आगरा तक जाने की बात कहकर बैठ गया।

ट्रांस यमुना फेस-2 स्थित गोयल सिटी अस्पताल के सामने पहुंचते ही ऑटो के एक्सीलेटर में खराबी आ गई। इस पर वह कट के पास बने एक मिस्त्री के यहां ऑटो दिखाने लगा। इसी दौरान पहले से बैठी महिला और दो पुरुष सवारी उतर गईं, जबकि नया बैठा युवक ऑटो में ही मौजूद रहा। मिस्त्री द्वारा ऑटो ठीक किए जाने के बाद चालक उसे रुपये देने लगा, इसी बीच युवक ने मौका पाकर ऑटो में लगी चाबी से गाड़ी स्टार्ट की तेजी से फरार हो गया। घटना के बाद उसने अपने स्तर पर ऑटो की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की तलाश की तलाश की जा रही हैं। इसके बाद एत्माद्उद्दौला थाने में तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।