Agra News: 40 सेकंड तक छटपटाने के बाद स्वीमिंग पूल में डूब गया युवक, साथी बगल में करते रहे स्नान
आगरा में 40 सेकंड तक छटपटाने के बाद एक युवक स्वीमिंग पूल में डूब गया। जबकि उसके साथी वहीं बगल में स्नान करते रहे। उन्हें जानकारी ही नहीं हो पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन पहले स्वीमिंग पूल में डूबकर 35 वर्षीय आसिफ की मौत हुई थी। घटना का वीडियो रविवार को वायरल हुआ है। यह सीसीटीवी का है। इसमें आसिफ डूबता नजर आ रहा है। स्वीमिंग पूल में और भी युवक नहा रहे हैं। मगर, डूबते हुए आसिफ को कोई नहीं देख पाता है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई
हादसा ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधूपुरा गांव में स्थित स्वीमिंग पूल में हुआ। यहां आसिफ शुक्रवार शाम को स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे। गांव धांधूपुरा में एसआरएस वंडर पार्क है। इसमें दो पूल हैं। एक ढाई फुट तो दूसरा साढ़े पांच फुट तक गहरा है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने घटना के बारे में जानने के लिए कैमरों के फुटेज चेक किए। रविवार को ढाई मिनट का एक वीडियो पुलिस के सामने आया।
यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा
डूबने को बाद लोगों को चला पता
वीडियो में नजर आ रहा है कि आसिफ छोटे पूल से निकलकर बड़े पूल में कूद जाता है। इसके बाद साइड की दीवार पकड़कर गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगता है। स्वीमिंग पूल में 6-7 युवक भी हैं। मगर, उनका ध्यान आसिफ की तरफ नहीं जाता है। 40 सेकंड तक आसिफ पानी में छटपटाया मगर, किसी को नहीं दिखा। आखिर में वो डूब गया। लोगों को बाद में पता चलता है।
थानाध्यक्ष बोले-अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई
ताजगंज थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी का वीडियो सामने आया है। इसमें आसिफ डूबता नजर आया है। स्वीमिंग पूल में और भी लोग नहा रहे हैं। मगर, किसी का ध्यान नहीं जाता है। परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।