{"_id":"632d51dc3cb10d469d047237","slug":"youth-download-loan-app-and-get-money-now-threet-to-pay-double-rupees-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लोन एप पड़ा भारी, बिना मर्जी दिया कर्ज, अब दोगुनी से ज्यादा रकम जमा कराने के लिए उछाल रहे इज्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लोन एप पड़ा भारी, बिना मर्जी दिया कर्ज, अब दोगुनी से ज्यादा रकम जमा कराने के लिए उछाल रहे इज्जत
Fri, 23 Sep 2022 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:57 AM IST
सार
निजी कंपनी के कर्मचारी को बिना मर्जी के ही दो बार लोन दे दिया। अब परिचितों को फोन कर रकम जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मोबाइल पर लोन एप डाउनलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। उसे एप कंपनी ने दो बार बिना मर्जी के लोन दे दिया। दोगुनी से ज्यादा रकम सात दिन में जमा करने का दबाव बनाया। न मानने पर मोबाइल से नंबर लेकर परिचितों को फोन कर उसे बदनाम किया जा रहा है। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
ताजगंज निवासी आसिफ निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को फेसबुक पर स्टेटस अपडेट करते समय एक लोन एप का विज्ञापन देख उन्होंने क्लिक कर दिया। एप मोबाइल में डाउनलोड हो गया। एप चालू करने के लिए जानकारी मांगी गई, जो उन्होंने दे दी। कुछ देर बाद एप से लोन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पता चलने पर उन्होंने प्रक्रिया बंद कर दी। मगर, बताया गया कि एप से लोन स्वीकृत हो गया है। रकम खाते में ट्रांसफर की जा रही है। सात हजार रुपये आ भी गए। अगले ही दिन उन्हें बताया गया कि सात दिन में 12,812 रुपये लौटाने होंगे।
विज्ञापन
आसिफ के मुताबिक, सात दिन में दोगुनी के बराबर रकम लौटाने की जानकारी पर होश उड़ गए। लोन वापस करने की कहने पर उनसे 5812 रुपये जमा करा लिए। बाकी रकम सात दिन के अंदर जमा करने के लिए कहा गया। अब 12,812 रुपये मांगे जा रहे हैं। कहा गया कि शेष रकम कैश बैक में वापस हो जाएगी। कुछ दिन बाद उनके खाते में दस हजार रुपये भेजे गए। उन्हें लगा कि कैश बैक मिल गया है। मगर, बाद में बताया कि एक और लोन स्वीकृत है। अब उनसे 17,802 रुपये की मांग हो रही है। लोन कंपनी के कर्मचारी रिश्तेदार और परिचितों को फोन कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उनसे रकम जमा करवाने के लिए बोल रहे हैं।
विज्ञापन