{"_id":"62a48873a8a702091f1ee4a9","slug":"youth-dies-in-suspicious-condition-sister-accused-of-murder-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 11 Jun 2022 05:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Jun 2022 05:50 PM IST
सार
लाइनपार थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की बहन ने जहर देकर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के मेहताबनगर निवासी युवक की संदिग्ध हालत में शनिवार सुबह मौत हो गई। मृतक की बहन ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेहताबनगर निवासी विपिन कुमार (40) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसकी अचानक मौत हो गई। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मृतक की बहन भी भाई के घर आ गई। बहन ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए लाइनपार थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर लाइनपार थानाध्यक्ष आजादपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि युवक की मौत बीमारी के कारण हुई है। बहन ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया था। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक पर चार बेटे और एक पुत्री है। वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

जहर देकर हत्या का आरोप