{"_id":"65ea1262dcb3d65f56097514","slug":"youth-dies-in-collision-between-bikes-another-seriously-injured-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-112177-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Fri, 08 Mar 2024 09:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:26 AM IST
सार
कासगंज के गढ़ी मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज गति से आ रहीं दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
accident demo pic
विस्तार
कासगंज के गढ़ी मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
संदीप (35) निवासी ग्राम नाहा थाना दादों जनपद अलीगढ़ कासगंज में एक दूध के प्लांट पर काम करता था। वह बुधवार की देररात बाइक से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान गढ़ी रोड पर पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार धर्मेंद्र (20) निवासी गांव हरसैना ढोलना की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। बाइकों की टक्कर से दोनों ही गंभीर घायल हो गए।
हादसे के बाद काफी संख्या में राहगीर घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मेंद्र की स्थिति देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।