फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies due to quack treatment

Agra News: झोलाछाप के उपचार से युवक की मौत

Sun, 17 Dec 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to quack treatment
झोलाछाप के उपचार से युवक की मौत
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से पीड़ित था, झोलाछाप की दुकान पर लगवाया था इंजेक्शन, दवा भी ली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर पट्टी निवासी एक युवक की झोलाछाप के इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।

गांव आलीपुर पट्टी निवासी रामकिशन कश्यप 22 वर्ष रविवार को दोपहर गेहूं के खेत में सिंचाई कर रहा था तभी उसे उल्टी व दस्त होने लगे। परिजन के मुताबिक रामकिशन गांव के ही झोलाछाप की दुकान पर गया तो वहां उसने रामकिशन के एक इंजेक्शन लगाकर दो टेबलेट खाने के लिए दी। दवा खाकर वह जैसे ही घर लौटा तो उसकी हालत खराब होने लगी। परिजन एंबुलेंस से उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक की मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना पुलिस को किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी बात निकलकर सामने आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



युवक की झोलाछाप के उपचार से मौत के संबंध में जानकारी नहीं है। सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed